राइफल और शराब के साथ मुखिया गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Apr 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन

छापेमारी.मुखिया के घर से तीन कारतूस बरामद पुलिस मुखिया से कर रही पूछताछ, पत्नी है पंसस प्रत्याशी संदेश : संदेश और अजीमाबाद थाना पुलिस ने धरमपुर गांव में छापेमारी कर डिहरा पंचायत के मुखिया विकास कुमार विमल के घर से एक देशी रायफल, तीन कारतूस और 15 बोतल शराब के साथ मुखिया और उनके पिता […]
विज्ञापन
छापेमारी.मुखिया के घर से तीन कारतूस बरामद
पुलिस मुखिया से कर रही पूछताछ, पत्नी है पंसस प्रत्याशी
संदेश : संदेश और अजीमाबाद थाना पुलिस ने धरमपुर गांव में छापेमारी कर डिहरा पंचायत के मुखिया विकास कुमार विमल के घर से एक देशी रायफल, तीन कारतूस और 15 बोतल शराब के साथ मुखिया और उनके पिता को गिरफ्तार किया. पुलिस गिरफतार मुखिया विकास कुमार विमल और उसके प्रधानाध्यापक पिता गुप्तेश्वर राम से पूछताछ कर रही है. विदित हो कि मुखिया की पत्नी पंचायत समिति सदस्य से वर्तमान में डिहरा पंचायत से पंसस प्रत्याशी है.
इस संबंध में संदेश थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव को प्रभावित करने और मतदाताओं के बीच शराब वितरित करने के लिए रखी गयी थी. सूचना मिलने के साथ ही अजीमाबाद थानाध्यक्ष विमलेश पासवान और संदेश पुलिस ने संयुक्त रूप से धरमपुर गांव में छापेमारी की. जहां मुखिया के घर से एक देशी रायफल, तीन कारतूस और 15 बोतल शराब बरामद की. वहीं मुखिया ने कहा कि जानबूझकर विरोधियों द्वारा मुझे फंसाने के लिए इस तरह साजिश की गयी है. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ करने में जटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










