एक की हुई मौत दो लोग घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्घटना. कार व बाइक की टक्कर घटना के बाद मुख्य मार्ग पर लगा जाम पटना मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर, रेफर टक्कर के बाद बाइक के उड़े परखचे, लगा जाम आरा : तेज रफ्तार के कारण मंगलवार को एक युवक की जिंदगी खत्म गयी. जबकि इस हादसे में दो और गंभीर […]
विज्ञापन
दुर्घटना. कार व बाइक की टक्कर
घटना के बाद मुख्य मार्ग पर लगा जाम
पटना मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर, रेफर
टक्कर के बाद बाइक के उड़े परखचे, लगा जाम
आरा : तेज रफ्तार के कारण मंगलवार को एक युवक की जिंदगी खत्म गयी. जबकि इस हादसे में दो और गंभीर रुप से जख्मी हो गये. आरा-पटना मुख्य मार्ग पर बाइक और कार की हुई सीधी टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गये. घटना के बाद कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी मच गयी. जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी.
आरा.पटना -आरा मुख्य मार्ग धनुपरा गांव के समीप कार व बाइक की हुई सीधी टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि इस घटना में दो और लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये .पुलिस के मदद से घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने एक की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार पटना के तरफ से एक कार आरा की तरफ आ रहीं थी जबकि बाइक पर सवार दो युवक आरा से पटना जा रहे थे. इसी दौरान घनुपरा मोड़ के
समीप दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हो गयी.
जिसमें नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ निवासी नंद किशोर साह के पुत्र राजु कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि इस घटना में कार सवार पटना के गर्दनीबाग निवासी स्व पदम सिंह के पुत्र दरोगा सिंह तथा बाइक सवार बक्सर जिला के इकिल गांव निवासी नील साह के पुत्र गौतम राज गंभीर रुप से जख्मी हो गये . घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने गौतम को पटना रेफर कर दिया. वहीं शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










