भोजपुर नाट्य महोत्सव के प्रचार प्रसार के लिए नुक्कड़ नाटक

आरा : आगामी जून में आयोजित होने वाले भोजपुर नाट्य महोत्सव के प्रचार प्रसार एवं कोष संग्रह के उदेश्य से आरा रंगमंच के कलाकारों ने महादेवा स्थित बालिका उच्च विद्यालय में नुक्कड़ नाटक- बिन पानी सब सुन, का मंचन किया. इस नाटक के माध्यम से पौधारोपण करने, व्यर्थ जल बर्बाद नहीं करने आदि का संदेश […]
आरा : आगामी जून में आयोजित होने वाले भोजपुर नाट्य महोत्सव के प्रचार प्रसार एवं कोष संग्रह के उदेश्य से आरा रंगमंच के कलाकारों ने महादेवा स्थित बालिका उच्च विद्यालय में नुक्कड़ नाटक- बिन पानी सब सुन, का मंचन किया. इस नाटक के माध्यम से पौधारोपण करने, व्यर्थ जल बर्बाद नहीं करने आदि का संदेश दिया.
नाटक में चैतन्य प्रभु, जितेंद्र प्रसाद लड्डु, लवली श्रीवास्तव, पूजा राज, भरत आर्य, अभिषेक बच्चन, दीपू राज व निर्देशक अनिल कुमार सिंह का सराहनीय योगदान रहा. नाटक मंचन के उपरांत एक प्रेसवार्ता में भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री श्यामली श्रीवास्तव ने कहा कि नाट्य संस्था आरा रंगमंच की एक सिपाही होने के नाते आरा से जुड़े रहने में खुद को गौरवांवित महसूस करती हूं.
भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता पर दुख व्यक्त करते हुए लेखकों, गीतकारों से अश्लील गीत नहीं लिखने की अपील की. इस मौके पर संयोजक दीपू तिवारी ने श्यामली श्रीवास्तव को भोजपुर नाट्य महोत्सव की ब्रांड अंबेस्डर बनाये जाने की घोषणा की. इस मौके पर साधना श्रीवास्तव, लडडु भोपाली, डॉ अनिल कुमार सिंह, मायाशंकर मायावी, सोनू सिंह, मंगलेश तिवारी, विवेक दीप, राजेश तिवारी, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










