विधायक के बहन की हत्या का मामला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Apr 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

तीन दिनों के रिमांड पर दोनों नामजद पुलिस कर रही पूछताछ आरा : बड़हरा विधायक सरोज यादव की बहन शैल देवी की हत्या के मामले में दोनों नामजदों को पूछताछ के लिए चांदी पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है. दोनों नामजद ने पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण गत दिनों कोर्ट में […]
विज्ञापन
तीन दिनों के रिमांड पर दोनों नामजद पुलिस कर रही पूछताछ
आरा : बड़हरा विधायक सरोज यादव की बहन शैल देवी की हत्या के मामले में दोनों नामजदों को पूछताछ के लिए चांदी पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है. दोनों नामजद ने पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण गत दिनों कोर्ट में सरेंडर कर दिया था,जिसके बाद चांदी पुलिस ने मामले के खुलासे को लेकर रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दिया था .इसके आलोक में न्यायालय से आदेश मिलने के बाद तीन दिन के रिमांड पर पुलिस ने मिथिलेश कुमार और संतोष कुमार को लिया है.
पुलिस दोनों से पूछताछ कर रहीं है. इस संबंध में पहले से पुलिस ने अनपे वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कुछ सवाल तैयार कर रखे थे ,जो दोनों से पूछे जायेंगे.बता दे कि 9 अप्रैल को दवा लाने के दौरान दोनों नामजदों ने शैल देवी के साथ मारपीट की थी,जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी.
इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी थी.घटना की जांच करने डीआजी मो रहमान आये हुए थे.वहीं पटना से एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था.
इन बिंदुओं पर पुलिस ने की पूछताछ
पुलिस ने मामले के खुलासे को लेकर दोनों से कई सवाल किये. पुलिस ने पूछा की घटना कैसे घटित हुई , घटना में कौन -कौन से लोग शामिल थे . घटना के पीछे का सच क्या है. क्या किसी के
इशारे पर यह वारदात हुई की गयी है.पुलिस ने दोनों से अलग -अलग जगहों पर पूछताछ की . इस दौरान कुछ बातों का खुलासा भी हुआ है ,लेकिन अनुसंधान बाधित नहीं हो इसके लिए पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










