Bihar : आरा में अपराधियों ने खदेड़ कर मारी विश्वविद्यालय कर्मचारी को गोली, मौत

भोजपुर / आरा : भोजपुर के जिला मुख्यालय आरा में अज्ञात अपराधियों ने वीर कुंअर सिंह विश्वविद्यालय के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक बेखौफ अपराधियों ने कर्मचारी को गली में दौड़ा कर गोली मारी. घटना के बाद से कतिरा मुहल्ले में दहशत का माहौल है. खुलेआम हुई इस गोलीबारी से […]
भोजपुर / आरा : भोजपुर के जिला मुख्यालय आरा में अज्ञात अपराधियों ने वीर कुंअर सिंह विश्वविद्यालय के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक बेखौफ अपराधियों ने कर्मचारी को गली में दौड़ा कर गोली मारी. घटना के बाद से कतिरा मुहल्ले में दहशत का माहौल है. खुलेआम हुई इस गोलीबारी से लोक काफी सहमें हुए हैं. वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
स्टेशन जाने के क्रम में मारी गोली
वीर कुंअर सिंह विश्वविद्यालय के कर्मचारी राजकुमार महतो को अपराधियों ने उस वक्त गोली मारी जब वह दफ्तर के लिए स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे थे. घटना के बाद अपराधी फरार हो गये. सूचना के मुताबिक अपराधियों की संख्या दो बतायी जा रही है. राजकुमार जब घर से निकले उसी वक्त गली में घात लगाकर बैठे अपराधियों ने गोली मार दी. स्थानीय लोगों के मुताबिक अपराधियों ने उन्हें पहले दौड़ाया उसके बाद गोली मारी. मृतक विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र विभाग के कार्यालय सहायक थे.
पुलिस कर रही है मामले की जांच
पुलिस के मुताबिक मृतक राजकुमार महतो बक्सर जिले के ब्रम्हपुर थाना के दलसागर गांव का रहने वाला था. पुलिस को शव के पास से एक मोबाइल भी मिला है. जिसका डिटेल पुलिस खंगालने में जुटी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं दूसरी ओर इलाके में दहशत का माहौल कायम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




