एएनएम मरीजों से लेती है पैसा, मिली शिकायत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : प्रसव के बाद मिलने वाली राशि में गड़हनी के एक एएनएम द्वारा पैसा लेने का मामला प्रकाश में आया है.इसे लेकर महिला मरीज के परिजनों ने सीएस को एक लिखित शिकायत दी है.मिली जानकारी के अनुसार चरपोखरी थाना क्षेत्र के संजय प्रसाद केशरी की पत्नी रिना देवी का पीएचसी में 29 फरवरी को […]
विज्ञापन
आरा : प्रसव के बाद मिलने वाली राशि में गड़हनी के एक एएनएम द्वारा पैसा लेने का मामला प्रकाश में आया है.इसे लेकर महिला मरीज के परिजनों ने सीएस को एक लिखित शिकायत दी है.मिली जानकारी के अनुसार चरपोखरी थाना क्षेत्र के संजय प्रसाद केशरी की पत्नी रिना देवी का पीएचसी में 29 फरवरी को प्रसव हुआ था.इसके बाद जब उसे पैसा मलने लगा तो एएनएम चंद्रकांति देवी आयी और महिला मरीज के परिजनों से चार सौ रुपया ले लिया.
इस संबंध में महिला के परिजनों ने इसकी जानकारी को ले विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्हे पता चला कि कोई भी पैसा नहीं लिया जाता है, जिसके बाद इस संबंध में सीएस से शिकायत की गयी .मामला संज्ञान में आते ही सीएस डॉ एस के अमन ने मामले की जांच को लेकर टीम का गठन कर दिया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रहीं है दोषी पाये जाने पर एएनएम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी .सीएस ने कहा कि इस तरह के मामले में दोषी पाये जाने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










