बूटन समेत गिरोह के पांच सदस्य भी चढ़े पुलिस के हत्थे एके 47 व राइफल बरामद

आरा : भोजपुर पुलिस को शुक्रवार की रात एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी. पुलिस ने बेलाउर गांव में छापेमारी कर एके 47 के साथ भारी मात्रा में हथियार और कारतूस के साथ पांच लोगों को धर दबोचा. पकड़े गये लोगों में कुख्यात बुटन चौधरी, उसका बड़ा भाई उपेंद्र चौधरी,गयानी राम, सुधीर पांडेय तथा करीमन चौधरी […]
आरा : भोजपुर पुलिस को शुक्रवार की रात एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी. पुलिस ने बेलाउर गांव में छापेमारी कर एके 47 के साथ भारी मात्रा में हथियार और कारतूस के साथ पांच लोगों को धर दबोचा. पकड़े गये लोगों में कुख्यात बुटन चौधरी, उसका बड़ा भाई उपेंद्र चौधरी,गयानी राम, सुधीर पांडेय तथा करीमन चौधरी शामिल है.
सभी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव के रहने वाले हैं. एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुख्यात बुटन चौधरी अपने गिरोह के गुर्गों के साथ एक शादी समारोह अवैध हथियार लेकर आ रहा है, जहां वह हथियार का प्रदर्शन कर पंचायत चुनाव में अपना दबदबा कायम रखना चाहता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










