कसा िशकंजा . भाजपा नेता की हत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई

Published at :04 Mar 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
कसा िशकंजा . भाजपा नेता की हत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई

फरार हरेश व ब्रजेश पर 50-50 हजार का इनाम घोषित विशेश्वर हत्याकांड इनाम की राशि घोषित करने के लिए भेजा गया था प्रस्ताव आरा : भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड में फरार चल रहे ब्रजेश और हरेश मिश्रा पर पचास-पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया .फरार चलने की स्थिति में इनाम की […]

विज्ञापन

फरार हरेश व ब्रजेश पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

विशेश्वर हत्याकांड
इनाम की राशि घोषित करने के लिए भेजा गया था प्रस्ताव
आरा : भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड में फरार चल रहे ब्रजेश और हरेश मिश्रा पर पचास-पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया .फरार चलने की स्थिति में इनाम की राशि घोषित करने के लिए मुख्यालय को भेजा गया था.जहां से हरी झंडी मिल गयी. इन पर दूसरी बार इनाम की राशि घोषित हुई है.
पहली बार पुलिस ने हरेश को कोलकाता से गिरफ्तार किया था.
भाजपा नेता की हत्या के बाद ब्रजेश तथा हरेश मिश्रा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है .इसके साथ ही एसटीएफ की टीम को भी लगाया गया है. टीम द्वारा लगातार इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. एक टीम को गया और कोलकाता भी भेजा गया है.
हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस को कहीं भी कोई सफलता नहीं मिली है. बता दें कि विशेश्वर ओझा की हत्या के बाद से ही दोनों भाई फरार चल रहे हैं. फरार रहने के कारण इनके घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जा चुकी है. वहीं इनाम की राशि घोषित करने के लिए मुख्यालय को भेजा गया था, जहां मुख्यालय द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन