जनविकास परिषद का उपवास कार्यक्रम शुरू

जगदीशपुर : स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा वीर कुंवर सिंह की जन्मस्थली को पर्यटक स्थल घोषित करने, आरा को प्रमंडल का दर्जा देने, जगदीशपुर को रेलवे मार्ग से जोड़ने तथा जिला बनाने, 23 अप्रैल विजयोत्सव दिवस को तीन दिवसीय महोत्सव के रूप में मनाने, विकास योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने सहित आठ सूत्री […]
जगदीशपुर : स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा वीर कुंवर सिंह की जन्मस्थली को पर्यटक स्थल घोषित करने, आरा को प्रमंडल का दर्जा देने, जगदीशपुर को रेलवे मार्ग से जोड़ने तथा जिला बनाने, 23 अप्रैल विजयोत्सव दिवस को तीन दिवसीय महोत्सव के रूप में मनाने, विकास योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर जगदीशपुर जन विकास परिषद के सदस्यों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 24 घंटे का उपवास कार्यक्रम शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह किला गेट के समीप शुय किया.
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 80 वर्ष की उम्र में अंगरेजों के दात खट्टे करनेवाले स्वाधीनता संग्राम के नायक वीर कुंवर सिंह की जन्मस्थली के साथ राजनेता सौतेला व्यवहार करते रहे हैं. इसलिए आज भी वीर कुंवर सिंह की नगरी उपेक्षित है. उपवास कार्यक्रम में संयोजक विनोद वर्मा, नायक सिंह, सतीश सिंह, राजू चौधरी, नारायण चौधरी, मीरा ओझा सहित अन्य सदस्य शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










