जनता दरबार में 100 मामलों की सुनवाई

आरा : जिला पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र प्रसार यादव की अध्यक्षता में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100 मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए. जनता दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन वितरण प्रणाली, महिला प्रताडना संबंधी शिकायतों की प्रमुखता रहीं. मनोज कुमार […]
आरा : जिला पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र प्रसार यादव की अध्यक्षता में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100 मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए. जनता दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन वितरण प्रणाली, महिला प्रताडना संबंधी शिकायतों की प्रमुखता रहीं. मनोज कुमार पाण्डेय, प्रखंड-गडहनी, जिला जनता दरबार में आवेदक द्वारा बताया गया कि 2009 से 2014 तक गडहनी प्रखंड में प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत थें. 30 जून, 2015 को स्थानांतरण हो गया,
परंतु अबतक प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा अंतिम वेतन प्रमाणपत्र नहीं दिया गया. आवेदक ने बताया कि दो वर्ष का बकाया वेतन भी नहीं दिया गया है. जिला पदाधिकारी ने प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी डीपीओआईसीडीएस को मामले के शीघ्र निष्पादन हेतु निदेश दिया. वीर बहादुर चौधरी, प्रभारी प्रधानाध्यापक, न्यू प्राथमिक विद्यालय, यादव टोला, प्रखंड-संदेश द्वारा बताया गया कि न्यू प्राथमिक विद्यालय, यादव टोला में वित्तीय वर्ष 12-13 से भवन सामग्री की चोरी हो जाने के कारण भवन निर्माण का कार्य बाधित है. आवेदक द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया है, परंतु अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई.
जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को जॉच कर शीघ्र कार्रवाई का निदेश दिया है. बालेश्वर प्रसाद, ग्राम- बरनी, प्रखंड-चरपोखरी द्वारा जिला जनता दरबार में बताया की आवेदक विकलांग है तथा दो वर्ष से अनाज मिलना बंद हो गया है. पहले लाल कार्ड पर अनाज दिया जा रहा था. आवेदक ने जिला पदाधिकारी से पुन: अनाज दिलाने का अनुरोध किया. जिला पदाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को मामले के निष्पादन हेतु निदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










