दूसरे दिन पांच परीक्षार्थी निष्कासित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Feb 2016 1:59 AM (IST)
विज्ञापन

आरा़ : जिले में इंटरमिडिएट परीक्षा के दूसरे दिन शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा हुई़ जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि भोजपुर जिले में आज पांच परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में निष्कासित किये गये हैं. एचडीजैन कॉलेज से 2, हित नारायण क्षत्रिय+2 उच्च विद्यालय से 1 तथा संजय गॉधी कॉलेज से 2 […]
विज्ञापन
आरा़ : जिले में इंटरमिडिएट परीक्षा के दूसरे दिन शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा हुई़ जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि भोजपुर जिले में आज पांच परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में निष्कासित किये गये हैं. एचडीजैन कॉलेज से 2, हित नारायण क्षत्रिय+2 उच्च विद्यालय से 1 तथा संजय गॉधी कॉलेज से 2 छात्र को निष्कासित किया गया.
अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर नवदीप शुक्ला ने बताया कि आरा सदर के सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त हुई़ जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी बालमुकुन्द प्रसाद तथा पीरो अनुमंडल पदाधिकारी सुमन कुमार ने बताया कि अनुमंडल में परीक्षा शांतिपूर्ण हो रही है.
दोनो अनुमंडलों में आज एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुये. पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा द्वारा आज कई परीक्षा केद्रों का निरीक्षण करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये. प्रशासनिक पदाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है, साथ ही गश्ती दल दंडाधिकारी एवं उडनदस्ता टीम भी सख्ती से परीक्षा कराने हेतु प्रयासरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










