हत्याकांड में सफेदपोश भी बन सकते हैं अभियुक्त !
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Feb 2016 1:47 AM (IST)
विज्ञापन

जांच . ब्रजेश व हरेश की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी आरा : भाजपा नेता हत्याकांड में ब्रजेश और हरेश मिश्रा को छोड़ कर चार नामजदों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है,जबकि एक को पुलिस ने हत्या के महज कुछ ही घंटों के बाद करनामेपुर ओपी के इश्वरपुरा से गिरफ्तार कर लिया था.हत्या में […]
विज्ञापन
जांच . ब्रजेश व हरेश की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी
आरा : भाजपा नेता हत्याकांड में ब्रजेश और हरेश मिश्रा को छोड़ कर चार नामजदों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है,जबकि एक को पुलिस ने हत्या के महज कुछ ही घंटों के बाद करनामेपुर ओपी के इश्वरपुरा से गिरफ्तार कर लिया था.हत्या में शामिल नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर जोनल आइजी कुंदन कृष्णन के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है.
टीम लगातार छापेमारी कर इनकी गिरफ्तारी को लेकर दबिश बनाये हुए है.हत्याकांड में पूछताछ करने के लिए रिमांड पर मंडल कारा में बंद नामजदों को लिया जायेगा. इसके लिए पुलिस ने कोर्ट में आवेदन भी दे दिया है.जैसे ही आवेदन के आलोक में कोर्ट से आदेश मिलता है, वैसे ही रिमांड पर ले लिये जायेंगे.
सफेदपोश के विरुद्ध साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस
हत्याकांड में सफेदपोश को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाने को लेकर पुलिस साक्ष्य जुटाने में जुट गयी है.जैसे ही सफेदपोश के खिलाफ पुख्ता सबूत पुलिस को मिलता है.सबसे पहले उन्हें अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया जायेगा.इसके बाद उनकी गिरफ्तारी होगी.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस सारी तैयारी पूरी कर ली है.
दियारे में की जा रही हरेश व ब्रजेश की तलाश
भाजपा नेता हत्याकांड के मुख्य आरोपित हरेश और ब्रजेश की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस बंगाल से लेकर यूपी तक छापेमारी कर रही है. इसके साथ ही एसटीएफ को भी लगाया गया है,जो दियारा इलाके में लगातार छापेमारी कर रहीं है.
कुछ दिन पहले उनका लोकेशन यूपी के बलिया के दियारा क्षेत्र में मिला था जिसके बाद से ही पुलिस इस इलाके में छापेमारी कर रहीं है.ब्रजेश हरेश की गिरफ्तारी नहीं होने से राजनीतिक गलियारे में कई तरह की बाते हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










