27 साल पहले हुई थी किसान हीरा राय की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Feb 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : भोजपुर के वरुही गांव में 27 साल पहले किसान हीरा राय की हत्या कर दी गयी थी. हत्या में मृतक राजेंद्र सहित पांच लोगों को नामजद बनाया गया था. जिसमें सभी को जेल भी हुआ था.हत्या के बाद दोनों परिवार के लोगों के बीच बेहतर संबंध भी स्थापित हो गया था. एका-एक हुई […]
विज्ञापन
आरा : भोजपुर के वरुही गांव में 27 साल पहले किसान हीरा राय की हत्या कर दी गयी थी. हत्या में मृतक राजेंद्र सहित पांच लोगों को नामजद बनाया गया था. जिसमें सभी को जेल भी हुआ था.हत्या के बाद दोनों परिवार के लोगों के बीच बेहतर संबंध भी स्थापित हो गया था.
एका-एक हुई राजेंद्र की हत्या के बाद फिर दोनों परिवार की दूरियां बढ़ गयी है. हीरा राय की हत्या में मृतक का पुत्र लालजी महतो,सुरेंद्र महतो,जलेंद्र महतो तथा महेंद्र महतो को नामजद बनाया गया था.मृतक की पत्नी सुमित्रा देवी ने रो-रो कर बताया कि हत्यारे पहले मेरे पास आये और पूछा की राजेंद्र कहां हैं.हमने गांव में होने की बात कहीं तो उन लोगों ने कहा कि गांव में नहीं है. इसके बाद जाकर मेरे पति की गोली मारकर हत्या कर दी.
माले कार्यकर्ता को पांच गोली मारी गयी है .राजेंद्र महतो की हत्या की भाकपा माले ने निंदा की है. माले का एक प्रतिनिधिमंडल वरुही गांव पहुंचा जहां जिला प्रशासन से माले नेताओं ने पांच लाख रुपये , सरकारी नौकरी और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की.वहीं दूसरी तरफ पूर्वी जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी ने भी घटना की निंदा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










