चाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म

Published at :23 Feb 2016 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
चाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म

मामला दर्ज, आरोपित फरार, हुई मेडिकल जांच सरैया : शौच करने जा रही एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया. घटना कृष्णगढ़ थाना के चमन के डेरा गांव की है.महिला के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.घटना के बाद से ही आरोपित सुनील यादव फरार चल रहा है.जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी […]

विज्ञापन
मामला दर्ज, आरोपित फरार, हुई मेडिकल जांच
सरैया : शौच करने जा रही एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया. घटना कृष्णगढ़ थाना के चमन के डेरा गांव की है.महिला के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.घटना के बाद से ही आरोपित सुनील यादव फरार चल रहा है.जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.पुलिस ने सदर अस्पताल में महिला का मेडिकल जांच कराया.
इस संबंध में कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष राम विलास ने बताया कि महिला देर शाम शौच करने जा रही थी इसी दौरान आरोपित जबरन चाकू के बल पर गाड़ी पर बैठाया और उसे गांव से दूर बोरिंग के पास ले जाकर अपनी हवश का शिकार बनाया .किसी तरह वहां से भागकर महिला ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी .घटना के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा है.
बता दें कि महिला का ससुराल पटना जिले में है और वह अपने मायके में तीन साल से रह रही थी .इसके पहले भी आरोपित उस पर कई बार गलत निगाह डाल चुका है लेकिन लोक लाज के डर से किसी को बता नहीं रही थी .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन