विशेश्वर ओझा हत्याकांड : एक और आरोपित ने कोर्ट में किया सरेंडर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Feb 2016 7:21 AM (IST)
विज्ञापन

पूछताछ के लिए लिया जायेगा रिमांड पर, भेजा गया जेल आरा. भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्या के मामले में शनिवार को सोनवर्षा गांव निवासी टुन्नी मिश्रा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने को लेकर टुन्नी मिश्रा को पुलिस पूछताछ […]
विज्ञापन
पूछताछ के लिए लिया जायेगा रिमांड पर, भेजा गया जेल
आरा. भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्या के मामले में शनिवार को सोनवर्षा गांव निवासी टुन्नी मिश्रा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने को लेकर टुन्नी मिश्रा को पुलिस पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी. भाजपा नेता हत्याकांड में जमानत को लेकर टुन्नी मिश्रा ने एसीजेएम -दो के कोर्ट में जमानत को लेकर आवेदन दिया था. लेकिन जमानत नहीं मिली. गौरतलब है कि इस मामले में पप्पू सिंह, उमाकांत मिश्राऔर टुन्नी मिश्रा ने कोर्ट में सरेंडर किया है. वहीं, ब्रजेश,हरेश की गिरफ्तारी के लिए यूपी से लेकर बंगाल तक छापेमारी की जा रही है.
विकास मिश्रा कल कर सकता है सरेंडर
भाजपा नेता हत्याकांड में सोमवार को एक और नामजद कोर्ट में सरेंडर कर सकता है. पुलिस इसको लेकर लगातार दबिश बनाये हुए है. पुलिस पूछताछ करने के लिए मिश्रा को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दे दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










