सड़क दुर्घटना में सेना के दो जवान जख्मी, हालत गंभीर

Published at :31 Dec 2015 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना  में सेना के दो जवान जख्मी, हालत गंभीर

आरा : आरा- सासाराम मुख्य पथ पर मंगलवार की देर रात जीरो माइल के समीप बाइक और स्कॉर्पियो के बीच हुई सीधी टक्कर में दो सेना के जवान जख्मी हो गये . स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया .घटना के बाद चालक वाहन सहित […]

विज्ञापन

आरा : आरा- सासाराम मुख्य पथ पर मंगलवार की देर रात जीरो माइल के समीप बाइक और स्कॉर्पियो के बीच हुई सीधी टक्कर में दो सेना के जवान जख्मी हो गये . स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया .घटना के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा .

मिली जानकारी के अनुसार रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के मोथा गांव निवासी सेना के जवान संजय कुमार और अनूप शर्मा बाइक से अपने गांव मोथा जा रहे थे. इसी दौरान विपरित दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने उदवंतनगर थाना क्षेत्र जीरो माइल के समीप टक्कर मार दी. जिसमें दोनों जवान जख्मी हो गये. इस घटना के बाद कुछ देर तक मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन