बिहिया/शाहपुर : प्रखंड मुख्यालय बिहिया स्थित ब्याहुत धर्मशाला में रविवार को प्रखंड राजद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गयी, जिसमें प्रो़ सियाराम यादव को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया़ चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में शंकर यादव समेत कई लोग मौजूद थे़ इस दौरान प्रखंड कार्यकारिणी के 14 सदस्यों का भी चुनाव किये […]
बिहिया/शाहपुर : प्रखंड मुख्यालय बिहिया स्थित ब्याहुत धर्मशाला में रविवार को प्रखंड राजद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गयी, जिसमें प्रो़ सियाराम यादव को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया़ चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में शंकर यादव समेत कई लोग मौजूद थे़ इस दौरान प्रखंड कार्यकारिणी के 14 सदस्यों का भी चुनाव किये जाने की बात बतायी जाती है़
वहीं निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव फर्जी तरीके से किया गया है़ इन्होंने कहा कि बिहिया में राजद कार्यकर्ताओं की बिना कोई बैठक आयोजित किये फर्जी तरीके से प्रखंड अध्यक्ष का नाम घोषित कर दिया गया है़ वहीं शाहपुर प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में भारी हेर-फेर देखने को मिली़
जानकारी के अनुसार प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर शाहपुर स्थित प्रखंड कार्यालय के परिसर में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी थी़ बैठक में
चुनाव पर्यवेक्षक जितेंद्र चौबे की गैर-मौजूद्गी में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा लालबाबू यादव को पुन: प्रखंड अध्यक्ष चुना गया़ परन्तु वहीं चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा बताया गया कि शिवप्रसन यादव को शाहपुर प्रखंड का राजद अध्यक्ष चुना गया है़ उक्त चुनाव को फर्जी करार देते हुए कई राजद कार्यकर्ताओं ने बताया कि बिना बैठक के ही चुनाव संपन्न करा पर्यवेक्षक द्वारा राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव करा दिया गया़