हंगामे के बीच हुआ अध्यक्ष का चुनाव

Published at :28 Dec 2015 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
हंगामे के बीच हुआ अध्यक्ष का चुनाव

पीरो : राजद के पीरो प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को ले रविवार को आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में जमकर हंगामा हुआ और कार्यकर्ता दो गुटों में बंटे नजर आये़ चुनाव के लिए अधिकृत प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार यादव की देखरेख में आयोजित इस बैठक में हंगामें के बीच ही निर्वाची पदाधिकारी ने मदन सिंह […]

विज्ञापन

पीरो : राजद के पीरो प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को ले रविवार को आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में जमकर हंगामा हुआ और कार्यकर्ता दो गुटों में बंटे नजर आये़ चुनाव के लिए अधिकृत प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार यादव की देखरेख में आयोजित इस बैठक में हंगामें के बीच ही निर्वाची पदाधिकारी ने मदन सिंह यादव का चयन कर उन्हें प्रमाणपत्र दे दिया़ दूसरी ओर इससे नाराज कार्यकर्ताओं के दूसरे गुट ने बैठक कर समानांतर कमेटी का गठन करते हुए निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को दूबारा अध्यक्ष चुन लिया़

निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार यादव के अनुसार मदन सिंह का चुनाव पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में नियमानुसार किये जाने के बाद उन्हें प्रमाणपत्र दिया गया है जबकि दूसरे गुट ने आरोप लगाया है कि अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए रविवार को महात्मा गांधी महाविद्यालय लहराबाद में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में बीआरओ द्वारा मनमाने तरीके से मदन सिंह को अध्यक्ष बनाने का प्रयास किया गया, जिसका विरोध करने पर वे बैठक छोड़कर चले गये़

उनके बैठक से चले जाने पर वरीय नेता नेयाज अहमद की अध्यक्षता में बैठक कर अध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार सिंह के नाम पर सहमति की मुहर लगा दी़ वैसे निर्वाची पदाधिकारी द्वारा मदन सिंह को अध्यक्ष का प्रमाणपत्र दिये जाने पर वरीय नेता चंदेश्वर सिंह, योगेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें ही अधिकृत अध्यक्ष बताया है़ जबकि जिप्सा आनंद, लालबहादुर सिंह समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुनील कुमार सिंह का समर्थन किया़ बहरहाल अध्यक्ष पद के चुनाव को ले यहां पार्टी दो गुटों में बंटती नजर आ रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन