फैक्टरी मजदूरों का धरना

कोइलवर : फैक्टरी में काम नहीं मिलने पर मजदूरों ने फैक्टरी के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन कर काम ठप कर दिया. बुधवार को कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सुमन एग्रीटेक लिमिटेड कंपनी में काम नहीं मिलने पर दर्जनों की संख्या में एक्टू के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या […]
कोइलवर : फैक्टरी में काम नहीं मिलने पर मजदूरों ने फैक्टरी के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन कर काम ठप कर दिया. बुधवार को कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सुमन एग्रीटेक लिमिटेड कंपनी में काम नहीं मिलने पर दर्जनों की संख्या में एक्टू के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में मजदूरों ने धरना प्रर्दशन करते हुए
फैक्टरी व प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी की़ एक्टू के जिला उपसचिव बाल मुकुंद चौधरी ने बताया कि मजदूरों के काम दिलाने के मसले को लेकर प्रबंधन से बात करने के लिए संदेश भेजा गया,
लेकिन प्रबंधन ने ठेकेदार का मामला कह बात करने से इंकार कर दिया़ मजदूरों का कहना था कि महीने में उनसे पांच से छह दिन ही काम लिया जाता है़ बाकी दिन ऐसे ही बैठा रखा जाता है़, जिससे उनके सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो रही है़ साथ ही पांच दिनों का पीएफ भी काटा जाता है़ कारखाना में काम के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना होती है,
तो प्रबंधन इलाज से भी मुकर जाता है़ औधोगिक कामगार यूनियन गीधा के बैनर तले धरना कर रहे मजदूरो ने कहा कि प्रबंधन जब तक उनकी मांगे को नहीं मानता है तब तक कारखाना में कामकाज ठप रखेंगे और मुख्य गेट पर धरना जारी रहेगा़
धरना प्रदर्शन को लेकर कारखाना के निदेशक अशोक त्रिवेदी से बात करने पर बताया कि मजदूरों का यह मामला ठेकेदार से जुड़ा हुआ है़ उनके यहां अलग-अलग कामों के लिए ठेकेदार द्वारा मजदूर कार्य करते हैं और जब जितनी जरूरत होती है़
मजदूर कार्य में लगाया जाता है़ इस मौके पर एक्टू के यदुनंदन चौधरी, ददन जी, नंदजी समेत कई मजदूर नेता उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










