विभाग लंबित कार्यों के निष्पादन में लाये तेजी

आरा : जिला प्रशासन ने सरकार के संकल्प के अनुरूप विकास योजनाओं के क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने को लेकर अभियान शुरू कर रखी है. इसी कड़ी में बुधवार को उपविकास आयुक्त इनायत खान की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के लंबित कार्य निष्पादन को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा, कृषि, […]
आरा : जिला प्रशासन ने सरकार के संकल्प के अनुरूप विकास योजनाओं के क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने को लेकर अभियान शुरू कर रखी है. इसी कड़ी में बुधवार को उपविकास आयुक्त इनायत खान की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के लंबित कार्य निष्पादन को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई.
बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा, कृषि, जन वितरण प्रणाली, आरटीपीएस, स्वास्थ्य, कल्याण, पशुपालन, योजना एवं विकास, सामाजिक सुरक्षा सहित सभी विभागों के लंबित कार्यों की एक-एक कर समीक्षा की गयी. इस दौरान डीडीसी ने कहा कि सभी पदाधिकारी लंबित कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित कराएं.
इस कार्य में कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि लंबित कार्यों के निष्पादन की गति मे तेजी लाने को लेकर प्रत्येक 15 दिन पर समीक्षा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










