एजाज के बाद अब अब्दुल रहमान के आरा से कनेक्शन पर पुिलस चौकस

Published at :23 Dec 2015 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
एजाज के बाद अब अब्दुल रहमान के आरा से कनेक्शन पर पुिलस चौकस

आरा : चरपोखरी पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को मंगलवार को पकड़ा. पकड़े गये लोगों से पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया. जिले में आइएसआइ जुड़े लोगों के संपर्क आरा से होने के बाद जिले की पुलिस चौकस हो गयी है. एजाज की गिरफ्तारी के महज कुछ ही दिन बीते थे कि अब्दुल रहमान […]

विज्ञापन

आरा : चरपोखरी पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को मंगलवार को पकड़ा. पकड़े गये लोगों से पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया. जिले में आइएसआइ जुड़े लोगों के संपर्क आरा से होने के बाद जिले की पुलिस चौकस हो गयी है. एजाज की गिरफ्तारी के महज कुछ ही दिन बीते थे कि अब्दुल रहमान का आरा से कनेक्शन ने यह बात साफ कर दिया कि आरा भी अब इनके नापाक इरादे से सुरक्षित नही रहा. इधर अजीमाबाद पुलिस ने एजाज की पत्नी आसमां से कई घंटे पूछताछ की है. वहीं उसके संपर्क में रहनेवाले लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल की है.

इमाम की दूसरी बेटी से हुई हैं अब्दुल रहमान की शादी : उड़ीसा के कटक से गिरफ्तार अब्दुल रहमान की शादी एक इमाम की दूसरी बेटी आसिया खातून के साथ हुई हैं . मूल रूप से इमाम ताजिकिस्तान का रहनेवाला है इमाम की शादी मुंगेर में हुई थी . अब्दुल रहमान का अलकायदा से संबंध रखने के आरोप में स्पेशल पुलिस ने कटक से गिरफ्तार किया था. शादी के बाद से कई बार अब्दुल आरा आया है. इसकी भी जांच पुलिस कर रही है. सूत्रों की मानें, तो अब्दुल के संपर्क में कई लोग हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन