वाहन चेकिंग के लिए बनाये गये हैं छह चेक पोस्ट

आरा : जिले में सोमवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना कागजात के दर्जनभर वाहन जब्त किये गये. वाहन चेकिंग के लिए शहर के सभी प्रवेश करनेवाले जगह पर छह चेक पोस्ट बनाये गये हैं. वहीं सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन लगानेवाले कई लोगों के वाहन को भी जब्त किया […]
आरा : जिले में सोमवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना कागजात के दर्जनभर वाहन जब्त किये गये. वाहन चेकिंग के लिए शहर के सभी प्रवेश करनेवाले जगह पर छह चेक पोस्ट बनाये गये हैं. वहीं सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन लगानेवाले कई लोगों के वाहन को भी जब्त किया गया. बाद में जुर्माना लेकर छोड़ा गया. शहर के जज कोठी मोड़ ,पकड़ी , कतिरा सहित कई जगहों पर पूरे दिन अभियान चलता रहा. इस संबंध में एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से चलता रहेगा. वाहनों को अवैध तरीके से खड़े करने से जाम की समस्या बनी रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










