नये साल में पावर प्लांट का ''तोहफा''

जगदीशपुर : जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के भड़सरा गांव के समीप आधुनिक किस्म का कंप्यूटरीकृत मशीनों से सुसज्जित राइस मिल,अंडा उत्पादन केंद्र व पावर प्लांट नया साल जनवरी माह में शुरू होगा. सरकार द्वारा अनुमोदित 35 प्रतिशत अनुदानित लगभग 43 करोड़ की लागत से निर्माण होगा. यह लगभग 16 एकड़ में फैले यह कोचस पावर प्राइवेट […]
जगदीशपुर : जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के भड़सरा गांव के समीप आधुनिक किस्म का कंप्यूटरीकृत मशीनों से सुसज्जित राइस मिल,अंडा उत्पादन केंद्र व पावर प्लांट नया साल जनवरी माह में शुरू होगा. सरकार द्वारा अनुमोदित 35 प्रतिशत अनुदानित लगभग 43 करोड़ की लागत से निर्माण होगा.
यह लगभग 16 एकड़ में फैले यह कोचस पावर प्राइवेट लिमिटेड के चालू होने से आस-पास के किसानों की खेती करने में जहां फायदा होगा, वहीं इसके पावर प्लांट से मिलने वाली बिजली क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचायी जायेगी. यह प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा उक्त जमीन में अंडा के बढ़ते डिमांड को देखते हुए अंडा उत्पादन खोला गया है.
जिसमें फिलहाल 9 हजार मुर्गियां रखी गयी है. प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक कुणाल अहुजा के अनुसार जनवरी माह से ये 9 हजार मुर्गियां से प्रतिदिन लगभग 86 सौ अंडा निकलेगी. लक्ष्य के अनुसार एक मुर्गी को 330 अंडे देने के बाद उस मुर्गी को बेच देना है. यानी आम का आम गुठली का भी दाम.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










