न्याय के लिए कांग्रेसी जेल जाने को तैयार : मनोज

आरा : समाहरणालय के समक्ष भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना नेशनल हेराल्ड केश में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को फंसाये जाने के खिलाफ दिया गया. धरना में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जिला प्रभारी मनोज कुमार पांडेय भी उपस्थित […]
आरा : समाहरणालय के समक्ष भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना नेशनल हेराल्ड केश में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को फंसाये जाने के खिलाफ दिया गया. धरना में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जिला प्रभारी मनोज कुमार पांडेय भी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक साजिश के तहत सोनिया गांधी को फंसाया गया है,
जिसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है. केंद्र में बैठी सरकार के विरुद्ध हम सभी कार्यकर्ता जेल जाकर न्याय पाने में भी पीछे नहीं हटेंगे. अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से घबरा कर उनकी छवि खराब करने की मंशा से फंसाने का प्रयास किया गया है. कांग्रेस इस मंशा को पूरा नहीं होने देंगे. मंच संचालन डॉ अयोध्या सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन पन्नग कुमार त्रिपाठी ने की.
इस मौके पर श्रीधर तिवारी, तीर्थ नाथ दूबे, नंदा सिंह, डॉ निर्मल कुमार सिंह, प्रो शशि सिंह, अरविंद सिंह, संतोष पांडेय, शक्ति सिंह मनन, फातिमा जरी, सत्य नारायण प्रसाद सिन्हा, उपेंद्र सिंह, जयंती सिंह, अशोक यादव, आशुतोष ठाकुर, रवींद्र तिवारी, राम कुमार मिश्रा, देव कुमार सिंह, राम किशोर सिंह, रंजय कुमार सिंह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










