पदाधिकारी पर होगी कार्रवाई : डीएम

आरा : जिला कल्याण विभाग द्वारा महादलित समुदाय के छात्रों के कौशल विकास को लेकर संचालित दशरथ मांझी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रथम दृष्टयां व्याप्त भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. इस मामले के प्रकाश में आने के साथ ही एक बार फिर जिला कल्याण कार्यालय घोटाले को लेकर सुर्खियों में आ गया है. […]
आरा : जिला कल्याण विभाग द्वारा महादलित समुदाय के छात्रों के कौशल विकास को लेकर संचालित दशरथ मांझी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रथम दृष्टयां व्याप्त भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. इस मामले के प्रकाश में आने के साथ ही एक बार फिर जिला कल्याण कार्यालय घोटाले को लेकर सुर्खियों में आ गया है.
इसके पूर्व छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर जिला कल्याण सुर्खियों में आया था. इस मामले में जिला कल्याण पदाधिकारी और अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी पर कार्रवाई होना तय हो गया है. जिलाधिकारी डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि पिछले दिनों जिला कल्याण कार्यालय की जांच करने का डीडीसी और एसडीओ सदर को निर्देश दिया गया था.
डीडीसी और एसडीओ की संयुक्त टीम ने जब महादलित समुदाय के छात्रों के कौशल विकास को लेकर चलाये जा रहे दशरथ मांझी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की फाइलों की जांच शुरू की तो चौकानेवाले तथ्य उभर कर सामने आये. इसके बाद अधिकारियों की कान खड़े हो गये. उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने जब प्रशिक्षण सेंटर का स्थलीय जांच की तो कई सेंटर बंद पाये गये. वहीं कई प्रशिक्षण सेंटर में बच्चे नदारद मिले,
जबकि कुछ प्रशिक्षण सेंटर में बच्चे मिले भी तो वे महादलित समुदाय के नहीं थे. डीएम ने कहा कि जांच के दौरान इन सब तथ्यों के सामने आने के बाद कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में फर्जीवाड़े की संभावना प्रबल हो गयी है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दशरथ मांझी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सहित कल्याण विभाग से संबंधित सभी योजनाओं के विस्तृत जांच के आदेश दे दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










