जयंती पर याद किये गये भोजपुरी के ''पुरोधा'' भिखारी ठाकुर

Published at :19 Dec 2015 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
जयंती पर याद किये गये भोजपुरी के ''पुरोधा'' भिखारी ठाकुर

आरा : भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान द्वारा बस पड़ाव स्थित भिखारी ठाकुर प्रतिमा स्थल मंच पर जयंती, भोजपुरी विचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर को कलाकारों ने अपने भोजपुरी माटी के खाटी अंदाज में याद […]

विज्ञापन
आरा : भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान द्वारा बस पड़ाव स्थित भिखारी ठाकुर प्रतिमा स्थल मंच पर जयंती, भोजपुरी विचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर को कलाकारों ने अपने भोजपुरी माटी के खाटी अंदाज में याद किया.
प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ. जिसके बाद कलाकारों एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति कर भोजपुरी लोक संस्कृति की मिशाल पेश की. कार्यक्रम की शुरुआत विजय राम, अवधेश मुसहर और रामाज्ञा राय के विरह में डूबे अलाप एवं गंगा स्नान के गीतों के जीवंत चित्रण से हुआ.
इस मौके पर भोजपुरी में उत्कृष्ट योगदान एवं सेवा के लिए उभरते कलाकारों में वॉलीवुड कास्टिंग डायरेक्टर अभिषेक कुमार, सम्राट अनमोल, राम धनी पांडेय, कमलेश व्यास, सूर्यनाथ कवि, विनय बेलाउर, ब्रजेंद्र उपाध्याय, जेपी यादव, शिवबचन, रवि कुमार सिंह को भोजपुरी सेवक सम्मान से सम्मानित किया गया. इसके अलावे पार्शव गायक मुन्ना तिवारी, गायक छोटू बिहारी, मनोज तिवारी, मदन चौबे, देवेश दूबे, मंगल ओझा, बुचुल भट्ट, पवन, रंजीत पांडेय, नेमुद्दीन को भी सम्मानित किया गया.
इस मौके पर नगर विधायक डॉ नवाज आलम उर्फ अनवर आलम ने भिखारी ठाकुर के साथ अभिनय कर चुके शारीरिक रूप से अस्वस्थ दु:खन पासवान को जब सम्मानित किया तो लोग भावविभोर हो गये.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनवर आलम, प्रो रामतवक्या सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव भाई ब्रह्मेश्वर, जीप अध्यक्ष फुलवंती देवी, प्राचार्य डॉ शेखर कुमार आदि ने भिखारी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला. मंच संचालन अभिनेता सह उदघोषक रवि रंजन, अतिथियों का स्वागत पत्रकार नरेंद्र सिंह ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन