भठ्ठे में हिस्सेदारी को लेकर गोलीबारी, दो घायल

Published at :18 Dec 2015 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
भठ्ठे में हिस्सेदारी को लेकर गोलीबारी, दो घायल

आरा : उदवंतनगर थाने क्षेत्र के मसाढ़ गांव में ईंट भट्ठे पर हिस्सेदारी को लेकर गुरुवार की सुबह दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट व गोलीबारी हुई, जिससे दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर […]

विज्ञापन
आरा : उदवंतनगर थाने क्षेत्र के मसाढ़ गांव में ईंट भट्ठे पर हिस्सेदारी को लेकर गुरुवार की सुबह दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट व गोलीबारी हुई, जिससे दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर 17 किलो गांजा के दो पैकेट, दो राइफल और 60 कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. घटना में प्रयुक्त की जाने वाली बोलेरो को भी जब्त किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार मसाढ़ गांव स्थित ईंट भट्ठे में हिस्सेदारी को लेकर रामनाथ सिंह और जय प्रकाश सिंह के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा था. गुरुवार को मसाढ़ गांव निवासी जय प्रकाश सिंह अपने समर्थकों के साथ हथियार लेकर भट्ठे पर पहुंच गये. इसके बाद दोनों के बीच पहले जम कर मारपीट हुई.
वहीं, रामनाथ सिंह के समर्थकों ने जय प्रकाश सिंह की जम कर पिटाई कर दी. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेपी सिंह और पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटनास्थल से गांजा, दो राइफल व 60 कारतूस तथा एक वाहन को जब्त किया है. दोनों तरफ से प्राथमिकियां दर्ज करायी गयी हैं. वहीं, कुछ लोग पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है. पूर्व से इन लोगों के विवाद का मामला न्यायालय में भी चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन