डॉक्टर गायब, मरीज परेशान

Published at :15 Dec 2015 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर गायब, मरीज परेशान

आरा : सुबह के 11:30 हो रहे थे सदर प्रखंड के पीएचसी में दिखाने के लिए मरीज की लाइन लगी हुई थी. लेकिन, डॉक्टर साहब नदारद थे मरीज डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे .यह हॉल एक दिन का नही हैं प्रतिदिन मरीज लाइन में घंटो लग कर डॉक्टर साहब के आने का […]

विज्ञापन

आरा : सुबह के 11:30 हो रहे थे सदर प्रखंड के पीएचसी में दिखाने के लिए मरीज की लाइन लगी हुई थी. लेकिन, डॉक्टर साहब नदारद थे मरीज डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे .यह हॉल एक दिन का नही हैं प्रतिदिन मरीज लाइन में घंटो लग कर डॉक्टर साहब के आने का इंतजार करते रहते हैं. प्रतिदिन लगभग 100 की संख्या में मरीज दिखाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आते हैं. मरीज के लिए लगाये गये बेड पुरी तरह से जर्जर हो चुका हैं .

भर्ती हुए मरीजों को खाना और नास्ता भी नही दिया जाता हैं.केंद्र की हालत देख कर मरीज रुकना नही चाहतें हैं. केंद्र में मात्र 31 तरह की दवा उपलब्ध हैं वो भी समय के साथ नहीं मिलती . चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ हैं बेड पर लगे चादर पूरी तरह से गंदे थे. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मात्र 6 बेड हैं.
कैमरे का फ्लैश चमका, हाजिर हुए चिकित्सक : मरीज लाइन में डॉक्टर नदारद लाइन लंबी होती जा रही थी .लेकिन जैसे ही कैमरा का फलैश चमका किसी मातहत कर्मचारी ने डॉक्टर को सूचना दी डॉक्टर साहब दस मिनट में ही हाजिर हो गये और मरीज को देखने लगे मानो कब से तो वही काम कर रहे थे .दवा बाटने वाले विभाग में भी कोई नही था
क्या कहते हैं चिकित्सक
प्रतिदिन लगभग सौ की संख्या में मरीज दिखाने के लिए यहां आते हैं . केंद्र में जो भी दवा हैं उसे मरीजों को दिया जाता है कभी -कभी मिटींग होने के कारण डॉक्टर के आने में लेट हो जाती हैं मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की कोताही नहीं की जाती हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन