ट्रेन व ट्रैक्टर की टक्कर से घंटों बाधित रही अप लाइन

आरा : रविवार को बक्सर में गुवाहाटी- बीकानेर एक्सप्रेस और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर के बाद लगभग पांच घंटे तक दानापुर – मुगलसराय रेल खंड का अप लाइन परिचालन बाधित रहा. इस दौरान अप में जाने वाली ट्रेन घंटो लेट से आरा पहुंची जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ट्रेन के […]
आरा : रविवार को बक्सर में गुवाहाटी- बीकानेर एक्सप्रेस और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर के बाद लगभग पांच घंटे तक दानापुर – मुगलसराय रेल खंड का अप लाइन परिचालन बाधित रहा. इस दौरान अप में जाने वाली ट्रेन घंटो लेट से आरा पहुंची जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ट्रेन के इंतजार में यात्री घंटो स्टेशन परिसर में बैठे रहे . वही पटना -रघुनाथपुर पैसेंजर दो घंटे तक आरा स्टेशन पर खड़ी रही .
पांच घंटे के बाद रेलवे का परिचालन शुरू किया गया. घटना को लेकर दो घंटे विलंब से श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटे लेट पटना -सिकंदरा बाद एक्सप्रेस आरा पहुंची. जबकि आधा दर्जन ट्रेनों को पटना में ही रखा गया था. वही घटना के बाद स्थानीय स्टेशन प्रबंधक और केबीन मैन को डीआरएम ने कई तरह के निर्देश भी दिये हैं.अप लाइन बाधित रहने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दुर जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी जो ट्रेन के इंतजार में दस बजे से ही परिवार के साथ प्लेटफार्म पर बैठे रहे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










