रेल ट्रैक पर शव होने से परिचालन रहा बाधित

Published at :12 Dec 2015 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
रेल ट्रैक पर शव होने से परिचालन रहा बाधित

आरा/बिहिया : दानापुर-मुगलसराय रेल खंड पर बनाही के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. लगभग आधे घंटे तक शव ट्रैक पर पड़ा रहा, जिससे डाउन में जानेवाली कई ट्रेनें अलग-अलग जगहों पर खड़ी रही. शव हटाने के बाद नियमित रूप से रेलवे का परिचालन शुरू हुआ. मौके पर […]

विज्ञापन
आरा/बिहिया : दानापुर-मुगलसराय रेल खंड पर बनाही के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. लगभग आधे घंटे तक शव ट्रैक पर पड़ा रहा, जिससे डाउन में जानेवाली कई ट्रेनें अलग-अलग जगहों पर खड़ी रही. शव हटाने के बाद नियमित रूप से रेलवे का परिचालन शुरू हुआ.
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवक के संबंध में जानकारी ली तो उसकी पहचान ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर कांटे गांव निवासी रामनाथ यादव के 35 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र यादव के रूप में की गयी है. फिलहाल पुलिस एक मामला दर्ज कर जांच में जूट गयी है. इस घटना के बाद 510 सवारी गाड़ी टुडीगंज तथा कुर्ला पटना एक्सप्रेस रघुनाथ पुर स्टेशन पर खड़ी रहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन