सभी को मिले मानवाधिकार : एके झा

आरा : मानवाधिकार दिवस पर जिला विधि सेवा प्राधिकार एवं बार एसोसिएशन द्वारा एक सेमिनार का आयोजन सिविल कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता हॉल में एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाधार सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया. एसीजेएम प्रणव शंकर ने संचालन किया. सेमिनार का उद्घाटन करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश एके झा ने कहा कि मानवाधिकार […]
आरा : मानवाधिकार दिवस पर जिला विधि सेवा प्राधिकार एवं बार एसोसिएशन द्वारा एक सेमिनार का आयोजन सिविल कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता हॉल में एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाधार सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया. एसीजेएम प्रणव शंकर ने संचालन किया. सेमिनार का उद्घाटन करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश एके झा ने कहा कि मानवाधिकार का हनन के मामले फार्स्ट एडीजे के कोर्ट में दाखिल होंगे.
उनको मानवाधिकार का विशेष जज बनाया गया है. उन्होंने कहा कि सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक अधिकार सबको मिलनी चाहिए, उन्होंने मानवाधिकार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगामी 12 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आप सभी प्रयास करे.
जिसे अधिक संख्या में मामलों का निष्पादन हो सके. सेमिनार में एडीजे बीबी सिंह, विश्वनाथ सिंह व राजेश कुमार सहित न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे. इस अवसर पर अधिवक्ता ज्ञानेंद्र नाथ राय, सुदामा राय, अखोरी अंबिकाचरण श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, विजय चंद्र पाठक एवं शंकर दयाल तिवारी समेत कई लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










