आका से कोड में बात करता था पाक जासूस एजाज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Dec 2015 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

एजाज के पास थे दो सिम मोबाइल और सिम विक्रेता से पुलिस करेगी पूछताछ आरा : पाक जासूस एजाज के बारे में जानकारी जुटाने में भोजपुर पुलिस जुट गयी है. जांच में कई बातें सामने आयी हैं. एजाज ने दो सिम ले रखे थे, एक सिम से अजीमाबाद यानी अपनी ससुराल बात करता था. वहीं, […]
विज्ञापन
एजाज के पास थे दो सिम
मोबाइल और सिम विक्रेता से पुलिस करेगी पूछताछ
आरा : पाक जासूस एजाज के बारे में जानकारी जुटाने में भोजपुर पुलिस जुट गयी है. जांच में कई बातें सामने आयी हैं. एजाज ने दो सिम ले रखे थे, एक सिम से अजीमाबाद यानी अपनी ससुराल बात करता था. वहीं, दूसरे सिम से पाक में बैठे अपने आका से बात करता था़
पुलिस ने बताया कि वह यहां से कोड वर्ड सूचना देता था़ स्थानीय पुलिस भी सिम और नंबर की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. इस मामले में जल्द ही आसपास के मोबाइल और सिम विक्रेता से भी पूछताछ कर सकती है. शादी के बाद काफी दिन तक एजाज ने कपड़ा बेचने का काम किया है. इस दौरान उसने क्या-क्या किया और किन-किन लोगों से मिला है, उसकी जांच की जा रही है़
दूसरे िसम से अजिमाबाद करता था बात
पाक जासूस एजाज उर्फ कलाम के बारे में रोज नये खुलासे हो रहे हैं. यूपी के मेरठ से एजाज की 27 नवंबर को गिरफ्तारी हुई थी. इसके बाद उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया था.
इस दौरान एजाज ने अपने और अपने नेटवर्क के बारे में कई अहम जानकारी एसटीएफ के अधिकारियों को दी थी, जिसके आधार पर एसटीएफ की टीम पूछताछ के लिए जल्द ही भोजपुर के अजीमाबाद आयेगी. एसटीएफ का आना भी कई मायने में अलग होगा. हो सकता है कि उसके संपर्क में रहे कुछ लोग को भी पुलिस हिरासत में लेगी. पुलिस सूत्र के अनुसार, अब तक जो भी स्थानीय पुलिस ने उसके बारे में जानकारी इकट्ठी की है वह भी जानेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










