गंदगी देख बिफरीं डीडीसी, डीएस को चेताया

आरा : डीडीसी इनायत खान ने सदर अस्पताल की कुव्यवस्था पर अपनी मुश्कें कसते हुए अस्पताल प्रबंधन को कड़े शब्दों में चेताया है. जहां-तहां पड़ी गंदगी और परिसर में कूड़े के अंबार पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उन्होंने डीएस को जरूरी सुविधाएं जुटाने काे कहा. सोमवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण के क्रम […]
आरा : डीडीसी इनायत खान ने सदर अस्पताल की कुव्यवस्था पर अपनी मुश्कें कसते हुए अस्पताल प्रबंधन को कड़े शब्दों में चेताया है. जहां-तहां पड़ी गंदगी और परिसर में कूड़े के अंबार पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उन्होंने डीएस को जरूरी सुविधाएं जुटाने काे कहा. सोमवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने गंदगी को देख कर इसे मरीजों के स्वास्थ्य के लिए अहितकर बताया.
वार्डों में जाकर मरीजों से मिल कर उनसे यहां मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली. इस दौरान डीडीसी ने डीएस को कई तरह के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि हर हाल में अस्पताल परिसर साफ-सुथरा रहना चाहिए. ऐसा नहीं करने पर प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इधर निरीक्षण की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया. एक-एक कर सभी विभागों का डीडीसी ने निरीक्षण किया. साथ ही कई तरह के निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधक पर भी नाराजगी प्रकट करते हुए सुधार लाने की कड़ी हिदायत दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










