प्रतिलिपि जला कर जताया विरोध
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :03 Jun 2015 7:06 AM
विज्ञापन

आरा : बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन, समान्य प्रशासन विभाग द्वारा सेवा स्थायी न कर केवल मानदेय बढ़ोतरी को लेकर बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ (बेएसा) जिला इकाई द्वारा विरोध जताते हुए कार्य का बहिष्कार किया गया. कार्यपालक सहायकों ने इसके विरोध में समाहरणालय के समक्ष पत्र की प्रतिलिपि जला कर अपना विरोध जताया. कार्यपालक […]
विज्ञापन
आरा : बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन, समान्य प्रशासन विभाग द्वारा सेवा स्थायी न कर केवल मानदेय बढ़ोतरी को लेकर बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ (बेएसा) जिला इकाई द्वारा विरोध जताते हुए कार्य का बहिष्कार किया गया.
कार्यपालक सहायकों ने इसके विरोध में समाहरणालय के समक्ष पत्र की प्रतिलिपि जला कर अपना विरोध जताया. कार्यपालक सहायकों ने कहा कि जब तक हमारी सेवा स्थायी नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. प्रधान सचिव समान्य प्रशासन विभाग पटना एवं संघ के प्रदेश इकाई द्वारा पांच जून को वार्ता की तिथि आयोजित है.
अगर वार्ता विफल होती है, तो कार्यपालक सहायक पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आठ जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य हो जायेगे. इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, सचिव अनामिका, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, मुकेश दुबे, संदीप, पवन, यशवंत कुमार सहित काफी संख्या में कार्यपालक सहायक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










