आरा : अगवा कर गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या में एक को फांसी, दो को उम्रकैद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2019 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : अगवा कर गैंगरेप के बाद नाबालिग लड़की की हत्या के एक मामले में प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश सह पॉस्को के विशेष न्यायाधीश आरके सिंह ने शुक्रवार को दोषियों बलवंत सिंह को फांसी तथा अनंत कुमार पांडेय व छोटू महतो को उम्रकैद की सजा सुनायी, जो 20 वर्ष से कम नहीं होगी. […]
विज्ञापन
आरा : अगवा कर गैंगरेप के बाद नाबालिग लड़की की हत्या के एक मामले में प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश सह पॉस्को के विशेष न्यायाधीश आरके सिंह ने शुक्रवार को दोषियों बलवंत सिंह को फांसी तथा अनंत कुमार पांडेय व छोटू महतो को उम्रकैद की सजा सुनायी, जो 20 वर्ष से कम नहीं होगी. साथ ही तीनों को अलग-अलग एक लाख 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया. सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक सरोज कुमारी ने कहा कि इन लोगों का कृत्य रेयर ऑफ रेयरेस्ट है.
तीनों आरोपितों को मृत्युदंड की सजा दी जाये. वहीं, बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कहा कि कम-से-कम सजा दी जाये. पॉस्को के विशेष लोक अभियोजक सरोज कुमारी ने बताया कि बड़हरा थाना क्षेत्र की 15 वर्षीया किशोरी 31 जनवरी, 2018 को शौच के लिए घर के पास ही खेत में गयी थी.
तभी तीनों दो बाइकों से वहां पहुंचे व किशोरी को जबर्दस्ती बाइक पर बैठा लिया. पीड़िता के शोर मचाने पिता व भाई पहुंचकर बचाने का प्रयास किये, लेकिन एक अभियुक्त बाइक वहीं पर छोड़कर भाग निकला, जबकि दो अभियुक्त बाइक से किशोरी को लेकर भाग निकले. पीड़िता के पिता व भाई ने थाने में बाइक देते हुए लिखित आवेदन दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




