बालू विवाद को ले लोजपा कार्यकर्ता पर फेंका बम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरा/तरारी : भोजपुर जिले के ईमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में बालू तस्करी को लेकर उपजे विवाद में बदमाशों ने लोजपा कार्यकर्ता के पिता पर बम फेंक दिया. घटना उस समय की है जब उक्त व्यक्ति अपने घर के बाहर दुकान के पास सोया हुआ था. तभी बदमाशों ने बम फेंक दिया, जिससे लोजपा […]
विज्ञापन
आरा/तरारी : भोजपुर जिले के ईमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में बालू तस्करी को लेकर उपजे विवाद में बदमाशों ने लोजपा कार्यकर्ता के पिता पर बम फेंक दिया. घटना उस समय की है जब उक्त व्यक्ति अपने घर के बाहर दुकान के पास सोया हुआ था. तभी बदमाशों ने बम फेंक दिया, जिससे लोजपा कार्यकर्ता के पिता जख्मी हो गये.
स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें इलाज के लिए तरारी पीएचसी लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. जख्मी राजपुर गांव निवासी शिवशंकर पासवान बताये जाते हैं, जो लोजपा कार्यकर्ता पिंटू पासवान के पिता हैं.
इधर घटना से गुस्साये लोगों ने बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर कोइलवर-नासरीगंज पथ को राजपुर गांव के समीप जाम कर दिया गया और गिरफ्तारी की मांग करने लगे. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रही, जिसके कारण अफरातफरी का माहौल कायम हो गया.
बताया जा रहा है कि जख्मी शिवशंकर पासवान तरारी के पूर्व विधायक सह लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील पांडेय के करीबी हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिव शंकर पासवान अपने घर के बाहर दुकान के पास सोये हुए थे, तभी बदमाशों ने सोये अवस्था में बम फेंक कर जानलेवा हमला किया.
घटना को लेकर गांव और आस-पास के गांवों में तनाव व्याप्त है. इस संबंध में जख्मी के पुत्र पिंटू पासवान द्वारा चुनाव को लेकर भी हमला करने की बात बतायी जा रही है. इस मामले में पिंटू पासवान ने बताया कि पूर्व से बालू की तस्करी को लेकर उसके पिता के साथ पूर्व में हिंसक झड़प भी हो चुकी है. इस मामले में केस दर्ज भी कराया गया है.
बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना को लेकर पुलिस के कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न खड़ा हो रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि खबर लिखने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. इस मामले में प्रभारी एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










