भोजपुर : इमरान हत्याकांड के गवाह की बहन को मारी गोली, मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Feb 2019 7:10 AM
आरा (भोजपुर) : नगर थाना क्षेत्र के दूध कटोरा मुहल्ले में सोमवार की देर रात हथियारबंद 10-12 अपराधियों ने इमरान हत्याकांड के मुख्य गवाह बड़े भाई अकील अहमद व उसकी बहन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें बहन शबनम तारा की मौत हो गयी. वहीं, अकील जख्मी भी बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसका […]
आरा (भोजपुर) : नगर थाना क्षेत्र के दूध कटोरा मुहल्ले में सोमवार की देर रात हथियारबंद 10-12 अपराधियों ने इमरान हत्याकांड के मुख्य गवाह बड़े भाई अकील अहमद व उसकी बहन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें बहन शबनम तारा की मौत हो गयी. वहीं, अकील जख्मी भी बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसका इलाज चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, अकील घर में था, तभी 10-12 नकाबपोश अपराधी पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे, जिससे वह जख्मी हो गया. पास में उसकी बहन भी खड़ी थी, जिसे अपराधियों ने गोली मार दी. वह अपने भाइयों से मिलने आयी थी. एक सप्ताह पूर्व शबनम तारा को कसाई टोले के गुंडाराज और गुरु चोर ने जान से मारने की धमकी दी थी. इस मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
गौरतलब है कि दो माह पहले दुकान खाली कराने और रंगदारी को लेकर एक पक्ष के लोगों ने गोलियां चलायी थीं, जिसमें इमरान खान की हत्या कर दी गयी थी. इमरान के बड़े भाई अकील खान ने कुख्यात खुर्शीद कुरैशी समेत नौ लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










