ePaper

नशे में धुत चाचा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार

Updated at : 06 Oct 2018 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
नशे में धुत चाचा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार

आरा : बिहार के भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर के समीप से एक दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को बरामद किया. चालक नशे में धुत था. गाड़ी के अंदर से पुलिस ने एक युवती को भी बरामद किया है. युवती ने उक्त चालक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. युवती ने बताया कि वह […]

विज्ञापन

आरा : बिहार के भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर के समीप से एक दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को बरामद किया. चालक नशे में धुत था. गाड़ी के अंदर से पुलिस ने एक युवती को भी बरामद किया है. युवती ने उक्त चालक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. युवती ने बताया कि वह रिश्ते में उसका चाचा है. दोनों एक ही गांव के हैं.

युवती ने बताया कि वह गड़हनी से अपने गांव जा रही थी. इसी बीच उक्त युवक गाड़ी लेकर जा रहा था. उसने गाड़ी पर बैठने को कहा वह बैठ गयी. आरोपित लड़की को लेकर चौरी थाना क्षेत्र के अगिआंव-डिलियां पथ पर बहुआरा गांव के समीप लेकर पहुंचा और शराब के नशे में धुत आरोपित ने युवती के साथ दुष्कर्म किया.

नशे में धुत होने के कारण उसकी गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसके बाद गश्ती कर रही चौरी थाना पुलिस ने जब देखा तो चालक व युवती को गाड़ी से बाहर निकाला. गिरफ्तार चालक गड़हनी थाना क्षेत्र का निवासी चंदन कुमार बताया जाता है. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. महिला थाना ने युवती की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करायी. साथ ही कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज कराया गया.

इस संबंध में चौरी थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी की जांच की गयी, जिसमें नशे की हालत में एक चालक को गिरफ्तार किया गया. साथ ही युवती को भी बरामद किया गया है. युवती ने चालक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. बहरहाल मामले की जांच की जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा. गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है. इस मामले में पीड़िता के बयान पर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन