आरा : रंजय हत्याकांड में शार्प शूटर नंदकिशोर धराया

Updated at : 03 Aug 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
आरा : रंजय हत्याकांड में शार्प शूटर नंदकिशोर धराया

आरा : झारखंड का आतंक और इनामी अपराधी शार्प शूटर नंदकिशोर सिंह उर्फ बबलू सिंह उर्फ मामा को जिला पुलिस बल, बिहार व भोजपुर की एसटीएफ तथा डीआईओ की टीम ने बेरथ से गिरफ्तार कर लिया. धनबाद के विधायक संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह की हत्या के बाद वह झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द […]

विज्ञापन
आरा : झारखंड का आतंक और इनामी अपराधी शार्प शूटर नंदकिशोर सिंह उर्फ बबलू सिंह उर्फ मामा को जिला पुलिस बल, बिहार व भोजपुर की एसटीएफ तथा डीआईओ की टीम ने बेरथ से गिरफ्तार कर लिया. धनबाद के विधायक संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह की हत्या के बाद वह झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बना था. उसकी गिरफ्तारी गुरुवार को उस समय हुई, जब वह अपने बच्चों को गांव के ही एक निजी स्कूल में पढ़ने के लिए छोड़ने गया था. उस पर भोजपुर के मुफस्सिल थाने में पुलिस पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज है. गिरफ्तारी के बाद उसे मुफस्सिल थाने में रखा गया है, जहां शुक्रवार को उसे जेल भेजा जायेगा.
इसके बाद भोजपुर और झारखंड पुलिस कोर्ट के आदेश के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. इसके बाद झारखंड पुलिस अपराधी को साथ लेकर झारखंड जायेगी. वहां भी पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की जायेगी. भोजपुर के एसपी अवकाश कुमार ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने गांव आया हुआ है.इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन