लाठी-डंडे से पीटकर वृद्ध की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Apr 2018 4:56 AM (IST)
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच तनाव, शाहपुर थाना क्षेत्र के दुधघाट की है घटना आरा/शाहपुर : शाहपुर थाना क्षेत्र के दुधघाट गांव में मंगलवार की शाम मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें एक पक्ष के लोगों द्वारा लाठी- डंडे से पीटकर एक वृद्ध को जख्मी कर दिया गया […]
विज्ञापन
दोनों पक्षों के बीच तनाव, शाहपुर थाना क्षेत्र के दुधघाट की है घटना
आरा/शाहपुर : शाहपुर थाना क्षेत्र के दुधघाट गांव में मंगलवार की शाम मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें एक पक्ष के लोगों द्वारा लाठी- डंडे से पीटकर एक वृद्ध को जख्मी कर दिया गया था. इलाज के दौरान बुधवार को वृद्ध ने दम तोड़ दिया. इस संबंध में मृतक के बड़े बेटे के बयान पर शाहपुर थाने में पीट- पीट कर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मृतक की पहचान राम प्रसाद यादव के रूप में की गयी, जो स्व मोला यादव का पुत्र है.
बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम राम प्रसाद यादव बेलौटी से अपने गांव आ रहे थे. इसी क्रम में उनके खेत से एक 10 वर्षीय बच्चा मिट्टी काट रहा था, जिसका विरोध राम प्रसाद यादव ने किया और लड़के को डांट कर भगा दिया. बच्चे ने घर जाकर अपने परिजनों से बताया. परिजनों ने राम प्रसाद यादव को घेर कर मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में राम प्रसाद यादव बुरी तरह जख्मी हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसने बुधवार को दम तोड़ दिया.
घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया है. घटना को जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और छानबीन शुरू कर दी है. इस संबंध में शाहपुर थानाध्यक्ष शंभु भगत ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है.
पति की मौत से बेहोश हुई पत्नी, बच्चों का रोते- रोते हुआ बुरा हाल : राम प्रसाद यादव की मौत की खबर मिलते ही उनकी वृद्ध पत्नी तेतरा कुंवर बेहोश होकर गिर पड़ी. वहीं चार बेटों का रोते- रोते बुरा हाल हो गया. बड़े बेटे गोपाल ने बताया कि आरोपित गांव का काफी मनबढ़ू है. इसके पहले भी वह कई बार गांव में मारपीट कर चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




