हादसे में किशोर की मौत पहचान में जुटी पुलिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2018 4:50 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में मौत की आशंका कोइलवर : स्थानीय थाना क्षेत्र के कुल्हाड़िया गांव के समीप आरा-पटना पथ से सटे एक 14 वर्षीय अज्ञात किशोर का शव पुलिस ने बरामद किया. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह पांच बजे कुल्हड़िया में ग्रामीणों ने सड़क किनारे पड़ा शव देख हो हंगामा मचाया. स्थानीय पुलिस को सूचना […]
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत की आशंका
कोइलवर : स्थानीय थाना क्षेत्र के कुल्हाड़िया गांव के समीप आरा-पटना पथ से सटे एक 14 वर्षीय अज्ञात किशोर का शव पुलिस ने बरामद किया. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह पांच बजे कुल्हड़िया में ग्रामीणों ने सड़क किनारे पड़ा शव देख हो हंगामा मचाया. स्थानीय पुलिस को सूचना देने के बाद भी जब पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने आरा-पटना पथ को आड़े तिरछे वाहनों को खड़ी कर जाम कर हो हंगामा शुरू कर दिये. इससे आरा-पटना पथ पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक किशोर किसी ट्रक का हेल्पर होगा, जिसकी दुर्घटना में मौत के बाद चालक उसे छोड़ फरार हो गया होगा. शव का निचला हिस्सा बुरी तरह से कुचला हुआ था. इधर पुलिस ने बताया कि जाम होने के कारण घटनास्थल पर दूसरे रास्ते से पहुंचे है. घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा ले गयी. इधर आरा-पटना पथ के जाम होते ही वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इसमें निजी विद्यालय के साथ-साथ यात्री वाहन भी दो घंटे तक जाम में फंसे रहे.
बाद में मौके पर पहुँच थानाध्यक्ष पंकज सैनी ने जाम कर रहे लोगों को समझा जाम हटवाया. सूत्रों की माने तो मृतक बच्चे के बीच की अंगुली में अंगूठी व गले में लॉकेट दिख रहा है. ऐसा लगता है कि बच्चे की हत्या कर कहीं उसे सड़क दुर्घटना का रूप दिया गया होगा. हालांकि यह पुलिसिया जांच का विषय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




