जिले में दो दिनों से एटीएम खाली रुपये के लिए लोगों की दौड़ जारी

Published at :13 Apr 2018 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में दो दिनों से एटीएम खाली रुपये के लिए लोगों की दौड़ जारी

आरा : नगर के अधिकांश एटीएम कैशलेस हो चुके हैं. एटीएम में पैसा नहीं रहने के कारण दो दिनों से लोग काफी परेशान हैं लोगों को कई तरह के आवश्यक कार्य के लिए पैसे की जरूरत पड़ रही है. पैसे के अभाव में उनका कार्य नहीं हो पा रहा है जबकि बैंकों द्वारा चुप्पी साध […]

विज्ञापन

आरा : नगर के अधिकांश एटीएम कैशलेस हो चुके हैं. एटीएम में पैसा नहीं रहने के कारण दो दिनों से लोग काफी परेशान हैं लोगों को कई तरह के आवश्यक कार्य के लिए पैसे की जरूरत पड़ रही है. पैसे के अभाव में उनका कार्य नहीं हो पा रहा है जबकि बैंकों द्वारा चुप्पी साध ली गयी है. किसी भी एटीएम में पैसे नहीं डाले जा रहे हैं. नगर में उपभोक्ताओं को जितनी परेशानी हो रही है. उससे ज्यादा गांव में उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है. गांव में राशि के अभाव में कोई काम संभव नहीं हो पा रहा है.

बैंकों से भीड़ कम करने व लोगों की सुविधा को लगायी गयी थी एटीएम: बैंकों में लगातार बढ़ रही उपभोक्ताओं की भीड़ को कम करने को लेकर सरकार ने तथा बैंकों के प्रबंधन ने एटीएम लगाने का निर्णय लिया था. वहीं उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए हर जगह एटीएम लगाने का निर्णय लिया गया था. लोगों को अपने घर के आसपास ही पैसा निकालने की सुविधा उपलब्ध हो जाये यह सोच बैंक प्रबंधन की थी. बैंक प्रशासन की लालफीताशाही के कारण बैंक के इस योजना का लाभ सही ढंग से लोगों को नहीं मिल पा रहा है. एटीएम में बैंक द्वारा पैसे नहीं डाले जा रहे हैं. इस कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है.
जिले में कुल 179 और नगर में लगी हैं 97 एटीएम: जिले में कुल 179 एटीएम कार्यरत हैं. वहीं आरा नगर में विभिन्न बैंकों के 97 कार्यरत हैं. इसके बाद भी लोगों की आशा पर पानी फिर रहा है. एटीएम में पैसे नहीं रहने के कारण लोग काफी मायूस दिख रहे हैं.
एटीएम में लग रही है लंबी लाइन: नगर के अधिकांश एटीएम में पैसे नहीं रहने से एटीएम पर सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं जब लोगों को पता चल रहा है कि किसी एटीएम में पैसा है तो वहां पैसा निकालने के लिए लोगों की लंबी भीड़ लग जा रही है.
पैसा निकालने के लिए एक से डेढ़ घंटा समय लग रहा है. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. जिन गिने-चुने एटीएम में पैसा रह रहा है. वहां लोग दौड़ पड़ रहे हैं.
दो दिन बाद से शुरू होगा लग्न
जिले में शादी का मौसम दो दिन बाद शुरू होने वाला है काफी संख्या में लोगों को शादी की तैयारी करनी है. शादी की तैयारी करनी है शादी के लिए कई तरह के सामान की खरीदारी करनी है. राशि के अभाव में लोग खरीदारी नहीं कर पा रहे इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. हम लोग काफी उहा पोह की स्थिति में हैं. आखिर पैसे के अभाव में शादी जैसा महत्वपूर्ण एवं बड़ा आयोजन कैसे पूरा हो पायेगा. जबकि बैंक प्रबंधन द्वारा काफी लापरवाही बरती जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन