दो पक्षों के बीच मारपीट व गोलीबारी, युवक जख्मी

Published at :08 Feb 2018 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच मारपीट व गोलीबारी, युवक जख्मी

झड़प . शीतल टोला बस स्टैंड के समीप हुई घटना आरा : नगर थाना क्षेत्र के शीतल टोला बस स्टैंड के समीप बुधवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर गोलियां भी चलायीं, जिसमें युवक बाल- बाल बच गया. हालांकि घटना के बाद […]

विज्ञापन

झड़प . शीतल टोला बस स्टैंड के समीप हुई घटना

आरा : नगर थाना क्षेत्र के शीतल टोला बस स्टैंड के समीप बुधवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर गोलियां भी चलायीं, जिसमें युवक बाल- बाल बच गया. हालांकि घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. दोनों पक्ष के लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों के इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि फायरिंग की घटना से पुलिस इन्कार कर रही है.
बताया जा रहा है कि शितल टोला निवासी मुन्ना कुमार यादव पर गोली चलायी गयी है, लेकिन इस घटना में वह बाल- बाल बच गया. वहीं दूसरे पक्ष के घायलों में नवादा थाना क्षेत्र के श्रीटोला गांव निवासी धानु यादव तथा उसके पिता विजय यादव मारपीट में जख्मी हो गये हैं. दोनों पक्षों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस संबंध में एक पक्ष का कहना है कि दूसरे पक्षों द्वारा गोली चलायी गयी है. वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि हमलोग शितलटोला जा रहे थे,
तो घेराबंदी कर मारपीट की गयी है. दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग भी की गयी. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और छानबीन शुरू कर दी गयी. दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है. पूर्व से दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है. मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन