युवक का शव आते ही पसरा मातमी सन्नाटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Nov 2017 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में जख्मी हुआ था संतोष, इलाज के दौरान पटना में हो गयी मौत आरा/तरारी : सड़क दुर्घटना में जख्मी का इलाज पीएमसीएच में चल रहा था. बुधवार को जख्मी ने पटना में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक का शव आते ही माहौल गमगीन हो गया. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर […]
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में जख्मी हुआ था संतोष, इलाज के दौरान पटना में हो गयी मौत
आरा/तरारी : सड़क दुर्घटना में जख्मी का इलाज पीएमसीएच में चल रहा था. बुधवार को जख्मी ने पटना में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक का शव आते ही माहौल गमगीन हो गया. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. लोगों की जुबां पर एक ही नाम था कि संतोष अब इस दुनिया में नहीं रहा. चारों तरफ परिजनों की चीख व रोने की आवाज से पूरा गांव का माहौल गमगीन हो गया. बता दे कि सड़क दुर्घटना में तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी संतोष पासवान बुरी तरह जख्मी हो गया था,
जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद पूरे गांव में चूल्हे तक नहीं जले. बेटे की मौत की खबर सुनकर मृतक के पिता बहादुर पासवान को काठ मार गया था. मां भी रोते- रोते बेसुध हो गयी. दो बच्चे मुन्ना और टुन्ना संतोष पासवान के आने की जानकारी ले रहे थे. रोते लोग कांपते ओठ से बता रहे थे कि संतोष आवताड़न. संतोष की पत्नी मंजू देवी की चीख और पुकार से बड़कागांव के लोगों के दिल दहल उठे.
बड़कागांव के लोगों का कहना है कि संतोष काफी मिलनसार था. बता दे कि कुरमुरी गांव के पास सड़क दुर्घटना में संतोष पासवान व उसका साला राजनारायण पासवान के साथ सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया था, जिसे गंभीर स्थिति में पटना में भर्ती कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




