Bagaha: मद्य निषेध विभाग की छापेमारी, दो तस्कर समेत सैकड़ों लीटर शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
Bagaha News liquor smuggling 138 liters seized two arrested excise department

बगहा मद्यनिषेध थाना के गिरफ्त में दोनों तस्कर

Bagaha News: बगहा में मद्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच में कार से 138 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

Bagaha News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए मद्य निषेध विभाग लगातार कड़े कदम उठा रहा है. इसी कड़ी में रविवार देर शाम बगहा के मदनपुर गांव स्थित सैनिक रोड के पास विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में टीम ने एक कार से 138 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

मद्य निषेध विभाग के प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त जानकारी मिली थी कि यूपी की ओर से एक कार में शराब की बड़ी खेप लायी जा रही है. सूचना मिलते ही मदनपुर के सैनिक रोड के पास घेराबंदी की गई. जैसे ही संदिग्ध वाहन वहां पहुंचा, टीम ने उसे रोककर तलाशी ली. कार के अंदर छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस हिरासत में लिए गए तस्करों की पहचान नवलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सज्जाद अंसारी और गयासुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है. जांच में पता चला है कि ये तस्कर शराब को स्थानीय बाजारों में खपाने की योजना बना रहे थे. विभाग ने शराब के साथ प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है.

Excise Act के तहत मामला दर्ज

प्रभारी प्रमोद कुमार ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम (Excise Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. सोमवार को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में बगहा जेल भेज दिया गया है. विभाग अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गया है ताकि शराब तस्करी के सिंडिकेट पर लगाम लगाई जा सके.

यह भी पढ़ें: Bagaha: एसपी बनीं टीचर, बगहा में बच्चियों को पढ़ाकर जीता दिल

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन