अहमदाबाद-पटना ट्रेन के गुजरने के दौरान चटकी पटरी , टला हादसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Nov 2017 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

बिहटा स्टेशन के पैनल में आग लगने व पटरी चटकने से फंसी रहीं ट्रेनें आरा : मुगलसराय-पटना रेलखंड पर मंगलवार की सुबह पटरी चटकने व बिहटा स्टेशन के पैनल में आग लगने से ढाई घंटे परिचालन ठप रहा. अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान कुल्हड़िया व बिहटा स्टेशन के बीच पटरी चटक गयी. संयोग बेहतर […]
विज्ञापन
बिहटा स्टेशन के पैनल में आग लगने व पटरी चटकने से फंसी रहीं ट्रेनें
आरा : मुगलसराय-पटना रेलखंड पर मंगलवार की सुबह पटरी चटकने व बिहटा स्टेशन के पैनल में आग लगने से ढाई घंटे परिचालन ठप रहा. अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान कुल्हड़िया व बिहटा स्टेशन के बीच पटरी चटक गयी. संयोग बेहतर रहा कि ट्रेन सही सलामत निकल गयी. ट्रैक में दरार होने की सूचना मिलते ही डाउन लाइन की ट्रेनों को रोक दिया गया. वहीं इस दौरान करीब 20 ट्रेनें कुल्हड़िया से डुमरांव के बीच विभिन्न रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं. जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद से पटना जा रही 19421 डाउन एक्सप्रेस सुबह 6 बजकर 7 मिनट पर रेलवे स्टेशन से खुली. ट्रेन के गुजरने के दौरान पटरी चटक गयी.
इसी बीच रेलकर्मियों की नजर चटकी पटरी पड़ी तो उसके होश उड़ गये. पीछे से आ रही ट्रेनों को आनन-फानन में रोक दिया गया. इसके बाद मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने चटकी पटरी को दुरुस्त किया. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद डाउन लाइन की चटकी पटरी को दुरुस्त किया गया. ट्रैक में क्लैंप बांधकर डाउन लाइन में ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया. परिचालन सामान्य होने के बाद पहली ट्रेन 63214 डाउन आरा-पटना डुप्लीकेट शटल के खुलने के बाद बिहटा रेलवे स्टेशन के पैनल में आग लग गयी.
जिसके कारण डाउन लाइन में 63262 डाउन बक्सर-फतुहा शटल पैसेंजर, 12394 डाउन संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, 13050 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, 12488 आनंद विहार- जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस, 12392 डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस सहित 20 ट्रेनें पीछे के रेलवे स्टेशनों पर सिग्नल के इंतजार में खड़ी रही.
फंसे रहे हजारों दैनिक यात्री
शटल पैसेंजर ट्रेन के फंसे रहने के कारण दैनिक यात्रा करनेवाले हजारों लोग बीच में ही फंसे रहे. यह पैसेंजर ट्रेन उपनगरीय रेल सेवा की तर्ज पर चलती है. सुबह में आरा से पटना के बीच में इस ट्रेन को राजधानी भी शंट नहीं करती है. ऐसे में शटल पैसेंजर ट्रेनें के फंसे रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. डॉक्टर से दिखाने से लेकर विभिन्न कार्यालयाें में काम करनेवाले लोग समय पर नहीं पहुंच सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




