ट्रेन रोककर शौच करने जाते हैं रेलकर्मी!

आरा : पटना-मुगलसराय रेलखंड के कारीसाथ व बनाही रेलवे स्टेशन पर कार्यरत रेलकर्मी आज भी ट्रेन को रोककर शौच करने के लिए जाते हैं. यह रेलखंड 1862 में अस्तित्व में आया था, लेकिन 155 साल बीतने के बाद भी दोनों स्टेशनों पर रेलवे ने शौचालय की व्यवस्था नहीं की है. इस रूट पर रोजाना करीब […]
आरा : पटना-मुगलसराय रेलखंड के कारीसाथ व बनाही रेलवे स्टेशन पर कार्यरत रेलकर्मी आज भी ट्रेन को रोककर शौच करने के लिए जाते हैं. यह रेलखंड 1862 में अस्तित्व में आया था, लेकिन 155 साल बीतने के बाद भी दोनों स्टेशनों पर रेलवे ने शौचालय की व्यवस्था नहीं की है. इस रूट पर रोजाना करीब 156 ट्रेनें गुजरती हैं. हर पांच से दस मिनट पर एक ट्रेन स्टेशन को पार करती है. ऐसे में चाहकर भी रेलकर्मी पैनल को छोड़ नहीं पाते हैं. अगर शौचालय जाने की जरूरत महसूस होती है, तो रेलकर्मियों को ट्रेन रोकनी पड़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




