ICSE Result 2026: कब आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट? यहां देखें पिछले सालों का ट्रेंड 

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :27 Apr 2026 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
ICSE Result 2026

ICSE Result 2026

ICSE Board Result 2026: ICSE बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही जारी हो सकता है. 10वीं-12वीं का रिजल्ट एक साथ ही जारी होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

ICSE Result 2026: देशभर के लाखों छात्रों को ICSE Board Result 2026 का बेसब्री से इंतजार है. एक ही दिन 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट किया जाएगा. रिजल्ट कब और कहां जारी होगा, यह जानने से पहले आइए जानते हैं कि पिछले साल कब-कब जारी हुआ था.

ICSE Result 2026: देखें पिछले सालों का ट्रेंड

वर्षरिजल्ट तारीख
202530 अप्रैल
20246 मई
202315 मई
202217 जुलाई (10वीं), 7 सितंबर (12वीं)

क्या कहता है ट्रेंड?

पिछले चार वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो साफ है कि 2023 के बाद से रिजल्ट जल्दी जारी होने लगा है. 2025 में रिजल्ट अप्रैल के आखिर तक जारी कर दिया गया था, जबकि 2024 और 2023 में यह मई के पहले और दूसरे हफ्ते में आया था.

कब जारी होगा ICSE बोर्ड रिजल्ट? 

ICSE बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही आ सकता है. हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आई है. लेकिन पिछले कुछ सालों के ट्रेंड को देखें अगर तो अप्रैल के आखिरी सप्ताह और मई के शुरुआती सप्ताह तक जारी हो सकता है.

कैसे देखें ICSE Board रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. इसके लिए रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स की जरूरत होगी. यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस – 

  • सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं
  • होमपेज पर Results 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • अब ICSE (10वीं) या ISC (12वीं) में से अपना एग्जाम चुनें
  • अपना Unique ID (UID) और Index Number दर्ज करें
  • कैप्चा कोड भरें और Submit पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा

यह भी पढ़ें- वेबसाइट क्रैश हो जाए तो ऐसे चेक करें CBSE 12वीं का रिजल्ट, जानें आसान तरीके

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola