छत से गिरकर युवक की मौत, मातमी सन्नाटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Nov 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

तहकीकात में जुटी पुलिस, शव का कराया गया पोस्टमार्टम आरा : नवादा थाना क्षेत्र के कनकपुरी मुहल्ले में छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. मौत के बाद युवक के घर में मातमी सन्नाटा पसर गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नवादा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में […]
विज्ञापन
तहकीकात में जुटी पुलिस, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के कनकपुरी मुहल्ले में छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. मौत के बाद युवक के घर में मातमी सन्नाटा पसर गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नवादा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया. हालांकि इस मामले में थाना द्वारा यूडी कांड दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी गयी. मृतक कनकपुरी मुहल्ला निवासी शरण सिंह है, जो शंकर सिंह का पुत्र है. बताया जा रहा है कि शरण सिंह छत पर सोये हुए थे. इसी क्रम में गिरकर गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण उसकी मौत हो गयी. जिस समय वह छत से गिरा उस समय किसी प्रकार की आहट और आवाज परिजनों को सुनाई नहीं दी.
जिसका नतीजा यह हुआ कि गंभीर रूप से जख्मी को किसी प्रकार का इलाज भी नसीब नहीं हुआ. जब सुबह घर वालों ने खोजबीन की तब तक वह मर चुका था. तत्काल इसकी सूचना नवादा थाने को दी गयी. नवादा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. हालांकि मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा. अब तक इस मामले में परिजनों द्वारा किसी प्रकार का आवेदन थाने में नहीं दिया गया है. इस संबंध में नवादा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि इस मामले में यूडी कांड दर्ज किया गया है. छानबीन की जा रही है. मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




