बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात से मौसम में गर्माहट बरकरार

आरा : बंगाल की खाड़ी में बनी चक्रवाती हवाओं की वजह से भोजपुर सहित आसपास के जिले की मौसम में गर्माहट बरकरार है. नवंबर तीसरे पखवारे में प्रवेश कर चुका है, लेकिन गर्मी का प्रभाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. एक सप्ताह पूर्व ठंड से मात खाती दिखी गर्मी ने गत दिनों फिर […]
आरा : बंगाल की खाड़ी में बनी चक्रवाती हवाओं की वजह से भोजपुर सहित आसपास के जिले की मौसम में गर्माहट बरकरार है. नवंबर तीसरे पखवारे में प्रवेश कर चुका है, लेकिन गर्मी का प्रभाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. एक सप्ताह पूर्व ठंड से मात खाती दिखी गर्मी ने गत दिनों फिर से वापसी की और ठंड को सिकुड़ने के लिए मजबूर कर दिया है. बीते सप्ताह के आंकड़ों पर अगर गौर करें तो न्यूनतम तापमान जो सप्ताह पूर्व में13 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था.
वह गत दिनों दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर एक बार फिर से 15 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. नतीजा लोगों के शरीर पर तेजी से चढ़ते ऊनी कपड़े उतरते नजर आने लगे हैं. मौसम की जानकारी देनेवाली संस्थाओं के मुताबिक इस गर्मी की वजह बंगाल की खाड़ी में कम वायुदाब का क्षेत्र बनना और पूर्व की ओर से हवाओं का चलना है. इसकी वजह से बादलों का प्रभाव बढ़ा है, जिससे निम्न वायुमंडल में गर्मी ने फिर से स्थान बना लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




